SSRVM Borivali East

SSRVM Borivali East | Sri Sri Ravishankar Vidya Mandir
Sanskrit Saptaah-Secondary_2025

Sanskrit Saptaah-Secondary_2025

भारतस्य प्रतिष्ठे द्वे- संस्कृतं संस्कृतिस्तथा। विद्यालय में संस्कृत भाषा के उत्थान एवं विकास हेतु संस्कृत सप्ताह का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में संस्कृत भाषा के प्रति रुचि जागृत करना, साथ ही उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना था। ✨ सप्ताहभर विभिन्न कक्षाओं में अनेक रोचक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें छात्रों ने अत्यंत उत्साह से भाग लिया। कक्षा 6 के छात्रों ने मधुराष्टकम् स्तोत्र का सस्वर पाठ तथा पत्र निर्माण किया। कक्षा 7 के छात्रों ने संस्कृत ध्येय-वाक्य सुंदर ढंग से लेखन कर कक्षा को सजाया। कक्षा 8 के छात्रों ने महापुरुषों के चित्र बनाकर उनका संस्कृत में संक्षिप्त परिचय लिखा। कक्षा 9 के छात्रों ने वैदिक ग्रंथों से संबंधित श्लोकों पर आधारित चित्रों का निर्माण किया।संस्कृत चलचित्र के माध्यम से प्रश्नोत्तर गतिविधि में भाग लिया। कक्षा 10 के छात्रों ने देशभक्ति से संबंधित श्लोकों पर आधारित चित्रों का निर्माण किया। संस्कृत चलचित्र के माध्यम से प्रश्नोत्तर गतिविधि में भाग लेकर भाषा के प्रति अपनी समझ को और भी सुदृढ़ किया। संपूर्ण सप्ताह संस्कृतमयी वातावरण से विद्यालय गुंजायमान रहा। छात्रों ने न केवल संस्कृत भाषा की सुंदरता को महसूस किया, बल्कि इसकी महत्ता को भी गहराई से समझा। यह सप्ताह छात्रों के मन में संस्कृत के प्रति आदर, गर्व और उत्साह भरने में सफल रहा।