SSRVM Borivali East

SSRVM Borivali East
संस्कृत सप्ताह

संस्कृत सप्ताह

भारतस्य प्रतिष्ठे द्वे संस्कृतं संस्कृतिस्तथा। संस्कृतभाषा के उत्थान एवं विकास के लिये हमारे विद्यालय में कक्षा ६ से १०पर्यन्त दिनाङ्क १२/०८/२०२४ से १९/०८/२०२४ तक संस्कृत सप्ताह का आयोजन किया गया | जिसके अंतर्गत छात्रों के सर्वांगीण विकास तथा संस्कृतभाषा के प्रति रुचि उत्पन्न करने हेतु अनेक क्रियाकलापों तथा प्रतियोगिताओं का मंचन किया गया | प्रत्येक कक्षा में होने वाले क्रियाकलाप इस प्रकार से थे- कक्षा-६,७ क्रियाकलाप में छात्रों के द्वारा कक्षा में संस्कृत- देशभक्ति -गीत का वाचन हुआ और कक्षा-८,९,१० में छात्रों के द्वारा कक्षा में संस्कृत-स्तोत्रों का वाचन किया गया। आयोजित प्रतियोगिताएं इस प्रकार से थीं- कक्षा-६,७, - एकपात्राभिनय और स्तोत्रगायनम् तथा कक्षा-८,९,१० श्रीमद्भगवद्गीता (द्वादशोऽध्यायः) और कथा-कथनम् प्रतियोगिताएं थीं।